Skip to main content

Posts

Showing posts with the label आतंकवाद

कैसे सेकुलर हो, अपना नाम भूल जाते हो...

भूमिका: गत दिनों मुनव्वर राना साहब NDTV के एक कार्यक्रम पर आये. मैं उनकी शायरी का बहुत बड़ा प्रशंसक हुआ करता था. ये जनाब राय बरेली के हैं, और शायरी में बेजोड़ हैं. अपने समय के शीर्ष शायरों में इनको शुमार किया जाता है.     लेकिन उस NDTV वाले कार्यक्रम में मैंने इनका एक अलग ही चेहरा देखा. जो जिन्ना और तालिबान का मिला जुला प्रतीत हुआ: "तुम्हे हुकूमत मिली तुम गुजरात बनाते हो,  हमें  हुकूमत मिली हम दिल्ली बनाते हैं... हम  औरंगजेब हैं, हम अपनी खिचड़ी खुद पकाते हैं" मुनव्वर साब से ये मुल्लागिरी की उम्मीद नहीं थी. बहरहाल, उनको जवाब मिलना चाहिए: गुजरात याद रखते हो, काश्मीर भूल जाते हो,  कैसे सेकुलर हो अपना नाम भूल जाते हो... पोलिटिकली कर्रेक्ट होना तो बहुत आसान है,  हैरानी है कि हजारों की गयी जान भूल जाते हो... मज़हब की दूकान सरेआम चला लेते हो,  लेकिन अपना फ़र्ज़ और इमान भूल जाते हो... नोआखाली से रावलपिंडी तक कौम बना लेते हो,  और लाखों की गयी जान भूल जाते हो... आगजनी और लूट का अधिकार याद रखते हो,  और अपनी जमीं अपना हिंदुस्त...

लाल गिरगिटों की काली करतूत.

पाश के लिए सबसे खतरनाक है सपनो का मर जाना. लेकिन गरीबों के सपनों को बेच देना कही ज्यादा ख़तरनाक है. आलम यह है कि पाश और भगत सिंह का नाम बेचने वाले लाल गिरगिटों ने आज कल शोषितों के सपनों को भी बेचना शुरू कर दिया है! बंगाल से छतीसगढ़ और आँध्रप्रदेश से केरल तक खुनी खेल खेलने वाले ये संगठित अपराधी गरीबों को सब्जबाग दिखा कर उनका शोषण करते हैं... गरीबों के हाथो गरीबो को मरवाते है और खुद विचारक बनाने का ढोंग करते हुए... पार्श्व में बैठ कर ऐशो आराम फरमाते हैं!

आज धमाका नहीं हुआ जग सूना सा है

आज धमाका नहीं हुआ जग सूना सा है , लहू जनों का गिरा नहीं सब सूना सा है। बस - बाज़ार- रेल - मन्दिर या चौराहा , जाए कहाँ , आतंक सर्वत्र बुना सा है। नर - नारी - बच्चे - बुढे धर्म - प्रसार बलि चढें हुए हैं , ' उनको ' क्या वो निरपेक्षता का मुखौटा मढे हुए हैं। हम मरे तो क्या , उनके वोट तो बढे हुए हैं , वोट लोभ में मानवता के आयाम भी ढहे हुए हैं। क्या हम मिट जायेंगे इन धमाकों से , हत्याओं से , गजनी , गोरी , खिलजी , तुगलक भी ये करते आए हैं। आज भी हम प्रज्वलित हैं सत्य ज्वाला बनकर , हर पल मात्रभूमि की रक्षा में लड़ते आए हैं। - अमित , १५ नवम्बर २००८ © अमित Amit